बढ़ती हुई जनसंख्या की खाद्य पूर्ति के लिए उत्पादकता उस दर से नहीं बढ़ रही है। इंसान ने अपने फायदे के लिए प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग इतने अंधाधुंध तरीके से किया है कि हमारी मृदा, वायु, जल सब प्रदूषित हो चुका है और ग्लोबल वार्मिंग के चलते हमारी जलवायु में परिवर्तन आ रहा है।

आज जब कृषि क्षेत्र में रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से उत्पादकता में पहले ही स्थिरता आ चुकी है, ऐसे में जलवायु में बदलाव के कारण बिना अपने वातावरण को क्षति पहुंचाए उत्पादकता को बनाये रखना भी एक चुनौती है। जलवायु स्मार्ट खेती उन लोगों की मदद करने का एक तरीका है जो कृषि प्रणालियों का प्रबंधन करते हैं ताकि जलवायु परिवर्तन के लिए प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सके।

जलवायु स्मार्ट खेती के तीन मुख्य उद्देश्य
  • उत्पादकता और आय में लगातार वृद्धि
  • जलवायु परिवर्तन के अनुकूल ढलना
  • जहां संभव हो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, की व्याख्या के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक स्थान जहां भी जलवायु स्मार्ट खेती की जाये, वहां पर तीनों उद्देश्य एक साथ समाहित हो। जलवायु स्मार्ट खेती निश्चित रूप से क्रियाओं का संग्रह नहीं है बल्कि यह एक दृष्टिकोण है जो स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न तत्वों को सम्मिलित करता है। विश्व बैंक जलवायु स्मार्ट खेती के अंतर्गत अनेक देशों को निधि प्रदान कर रहा है

जलवायु स्मार्ट कृषि पद्धतियां

फसल प्रबंधन : अनाज वाली फसलों के साथ दलहनी फसल जैसे धान के साथ सोयाबीन का अंतरफसल करना, प्रतिरोधक किस्में, फसल विविधता, फसलों को तनाव से बचाने के लिए जैविक नियामकों का प्रयोग, बेहतर भंडारण एवं प्रसंस्करण तकनीकों ई-नाम एप के प्रयोग से फसल को प्रबंधित किया जाता है।

पशु प्रबंधन : पशुओं को चारा खिलाने के अलग अलग तरीके जैसे  चारे वाली फसलें लोबिया, बरसीम इत्यादि, बेहतर पशुधन स्वास्थ्य, चरागाहों को रिस्टोर करना एवं उनका संरक्षण करना और अच्छे से खाद उपचार करना।

मिट्टी और जल प्रबंधन : संरक्षण कृषि जिसमे न्यूनतम जुताई, मिट्टी की सतह पर स्थायी वानस्पतिक आवरण या गीली घास का रखरखाव व फसल विविधता शामिल है।

कृषि वानिकी : खेत की मेड़ पर पेड़ अथवा हेज लगाना। नाइट्रोजन स्थिर करने वाले पेड़ व बहुउद्देशीय पेड़ों की खेती, वुडलॉट्स एवं फलों के बगीचे इत्यादि लगाकर कृषि वानिकी की जाती है ।

एकीकृत खाद्य ऊर्जा प्रणाली : अपने फार्म पर उपस्थित अवशेषों से बायोगैस का उत्पादन करके एवं उस बायोगैस को अपने फार्म पर ही उपयोग करके किसान अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर पाता है।

जलवायु स्मार्ट कृषि के आयाम

वाटर स्मार्ट: सीधे बीजे जाने वाले चावल & डीएसआर की खेती, फसल उगाने के लिए सामान्य धरा से ऊपर उठी हुई क्यारी, चावल गहनता की प्रणाली एसआरआई, टपक सिंचाई इत्यादि प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके जल को बचाया जाता है।

मौसम स्मार्ट: ई मौसम एचएयू जैसे एप का प्रयोग करके मौसम पूर्वानुमान को समझते हुए कृषि कार्यों को व्यवस्थित करना, आगामी फसल का चयन कुल बारिश, अधिकतम व न्यूनतम तापमान को देखते हुए करना।

कृषि के लिए पोषक तत्व स्मार्ट: पोषक तत्व विशेषज्ञ निर्णय समर्थन उपकरण, नैनो उर्वरक का प्रयोग करना।
कार्बन स्मार्ट और ऊर्जा स्मार्ट : फसल अवशेषों का प्रबंधन, कम जुताई या शून्य जुताई करना, धारणीय कृषि प्रणाली का अनुसरण करना।

ज्ञान स्मार्ट: आईसीटी का प्रयोग जैसे की लेजर लैंड लेवलिंग, मोबाइल एप्स का प्रयोग जैसे किसान सुविधा आदि का प्रयोग।
महिला सशक्तिकरण : खेती मे महिला की भूमिका अधिक होनी चाहिए क्योंकि महिलाओं में विभिन्न कार्यों को एक साथ व्यवस्थित करने की क्षमता पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है

जलवायु स्मार्ट खेती को अपनाने से वर्तमान स्थितियों को और खराब होने से रोका जा सकता है और खाद्य सुरक्षा पर मंडराते खतरों से भी बचा जा सकता है।

खाद्य सुरक्षा का बढ़ता खतरा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक पहेली में धकेलने के लिए तैयार है।

यूक्रेन में युद्ध से घटती आपूर्ति से प्रभावित देशों को गेहूं भेजना जारी रखें या उच्च मुद्रास्फीति को रोकने के लिए देश में भोजन का भंडार करें।

भीषण गर्मी की लहरों ने देश भर में गेहूं की पैदावार को नुकसान पहुंचाया है, जिससे सरकार को निर्यात प्रतिबंधों पर विचार करना पड़ा है। जबकि खाद्य मंत्रालय ने कहा कि उसे अभी तक गेहूं के निर्यात को नियंत्रित करने के लिए कोई मामला नहीं दिखता है,

मोदी ने जर्मनी में प्रवासी भारतीयों की एक सभा में कहा, “ऐसे समय में जब दुनिया गेहूं की कमी का सामना कर रही है, भारत के किसान दुनिया को खिलाने के लिए आगे आए हैं।” “जब भी मानवता पर संकट आता है, भारत एक समाधान के साथ आता है।

एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत के सबसे गर्म मार्च के दौरान सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा, जिससे देश के कुछ हिस्सों में पैदावार संभावित रूप से 50% तक कम हो गई।

भले ही निर्यात आगे बढ़े या न बढ़े। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में गेहूं की खपत 107.9 मिलियन टन होने का अनुमान है।

Share.