पेमेंट न होने पर सौर प्लांट ठेकेदारों ने की हड़ता

 

आटा । परासन के सौर ऊर्जा प्लांट पर अलग अलग काम के लिए लगे ठेकेदारों का बकाया पेमेंट न होने पर ठेकेदारों द्वारा प्लांट पर हड़ताल की गई। इस दौरान एक बाइक जलाकर राख कर दी गई। फिलहाल पुलिस सभी को थाने ले आई। पुलिस का कहना है बाइक जलाने वाले का पता लगाया जा रहा है।

 

आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव के बाहर जंगल में लगे सौर ऊर्जा प्लांट में करीब 15 से 20 ठेकेदार काम करते हैं। इसमें कोई प्लेटे लगने वाला तो कोई नट बुलट कसने वाले है। महीनों से ठेकेदारों के पेमेंट न होने से ठेकेदारों ने रविवार की सुबह से प्लांट का काम बंद कर हड़ताल शरू कर दी और पेमेंट की मांग पर अड़ गए। इस दौरान प्लांट के अधिकारियों से झड़प भी हुई।

 

वहीं पर खड़ी बाइक में भी संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को बढ़ता देख सभी हड़तालियों को पकड़कर थाना ले आई। आटा थाना एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि काम के पैसों को लेकर विवाद था। बाइक किसने जलाई है इसका पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है।

Share.