Spread the love

महोबा में पोल से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौ

 

 

महोबा। दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक शनिवार देर रात पोल से टकरा गयी। जिससे दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

महोबा के धुबियानापुरा निवासी रामभरोसी का 16 साल का बेटा अंशु कुशवाहा अपने साथी 17 वर्षीय सम्राट और कबरई निवासी 16 वर्षीय अभय के साथ बाइक से दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहा था। आल्हा चौक से पहले तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के पोल से टकरा गए। देर रात हुए हादसे की जानकारी पुलिस को मिली तो तीनों को जिला अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने अंशु कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। सम्राट और अभय की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ता में अभय ने भी दम तोड़ दिया।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)