एसपी जालौन ने कालपी सर्किल के पुलिस अधिकारियों की ली अर्दली रूम बैठक, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कालपी सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकगणों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई तथा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने और प्रचलित अभियानों को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फोकस न्यूज़ 24×7 | जालौन






