कैरियर काउंसलिंग विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
देवरिया। मा० सदस्य, श्रीमती ऋतु शाही जी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की अध्यक्षता में बलजीत अशर्फी इंटरमीडिएट कॉलेज, परसौना, देवरिया में कैरियर काउन्सलिंग विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके भविष्य के कैरियर विकल्पों उच्च शिक्षा के अवसरों तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी, प्रशासनिक सेवाएँ एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों व महिला कल्याण विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।






