जालौन कोल्ड स्टोर पर कब्ज़े की कोशिश, पुलिस ने नाकाम किया बड़ा हादसा
🔴 कोल्ड स्टोर पर हमला… कोई नेता का नाम चर्चा में बताया राम कुमार ने ।
■ जालौन कोल्ड स्टोर पर असलाहों के बल पर कब्ज़े की कोशिश नाकाम”
जालौन से बड़ी खबर…
प्रतापपुरा के जालौन कोल्ड स्टोर पर कब्ज़ा करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई।
दरअसल, ग्राम प्रतापपुरा में स्थित इस कोल्ड स्टोर का संचालन प्रेम कुमार गुप्ता उर्फ़ कल्लू करते हैं। वहीं, इन्होंने बताया कि विनय महेश्वरी पहले इस कोल्ड स्टोर में साझेदार रह चुके हैं।
आगे बताया कि बीती रात करीब साढ़े सात बजे, कुछ लोग अवैध असलाहों और लाठियों से लैस होकर अचानक कोल्ड स्टोर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन लोगों का मकसद कब्ज़ा करना और गंभीर वारदात को अंजाम देना था। इनमें से कुछ हमलावरों ने अपने चेहरे भी ढक रखे थे।
दूसरे पक्ष का भी दावा
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी अपने दस्तावेज और तर्क प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने भी अपने पक्ष को सही बताते हुए कुछ आरोप लगाए हैं।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
घटना से जुड़ा विवाद
बताया जाता है कि 25 सितंबर को कोल्ड स्टोर परिसर में कुछ लोगों के पहुंचने और विवाद की स्थिति बनने की सूचना मिली थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की मौजूदगी के स्पष्ट सबूत मिले हैं।
आगे क्या होगा
सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्रकरण में एक नेता की भूमिका भी सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
📌 आगे देखना होगा कि पुलिस की जांच से कौन-कौन से नाम बेनक़ाब होते हैं।
रिपोर्ट – न्यूज़ 24×7, महेश चौधरी, जालौन






