Spread the love

आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोमवार देर रात 25 इंस्पेक्टर और 26 एसआइ के किए हैं तबादले 10 चौकी प्रभारी भी बदले गए। आगरा में पिछले दिनों 25 सब इंस्पेक्टर प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने थे। इन्हें इंस्पेक्टर क्राइम का पद दिया गया है।

इनमें से एसआइ ज्ञानेंद्र सिंह को मंटोला की रेलवे लाइन पुलिस चौकी,

सुनीत तोमर को बुंदू कटरा,

रामानंद पटेल को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी,

राजेश गौतम को पिनाहट की भदरौली पुलिस चौकी,

राजकुमार गिरि को क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग, अमित कुमार को सौदागर लाइन पुलिस चौकी, जय कुमार राठी को केदार नगर,

नवीन तोमर को फाउंड्री नगर पुलिस चौकी, तेजवीर सिंह को जगनेर की दूधाधारी पुलिस चौकी व

योगेश कुमार को बसई पुलिस चौकी का प्रभारी बना दिया है।

अन्य सब इंस्पेक्टरों और 39 कांस्टेबलों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दे दी है।

Share.