Spread the love

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने माधौगढ़, कालपी व उरई विधानसभा चुनाव प्रभारी किये नियुक्त

उरई(जालौन)।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन पर लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार को विजयी बनाने के उद्देश्य से जनपद जालौन की तीनों विधान सभाओं के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किये है। जिनमें कालपी विधानसभा से पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, मैराज सिददीकी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस व मनोज जाटव नगर अध्यक्ष कालपी को शामिल किया गया है। जबकि माधौगढ़ विधानसभा का प्रभारी सिद्धार्थ दिवोलिया पूर्व प्रत्याशी माधौगढ़, कोंच नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सरिता आनंद अग्रवाल के अलावा राघवेन्द्र तिवारी नगर अध्यक्ष कोंच को शामिल किया गया है। जबकि उरई-जालौन विधानसभा का प्रभारी उर्मिला सोनकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, चंद्रशेखर वर्मा पीसीसी सदस्य के अलावा कांग्रेस नेता मजहर खान को शामिल किया गया है।उक्त बात की जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने दी है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)