प्रदेशाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मनीष तिवारी, का कोच नगर मे हुआ जोरदार स्वागत व  समीक्षा बैठक हुई 

■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■

रिपोर्ट :   ओमप्रकाश उदैनिया

              ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
उर ई जालौन राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मनीष तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव जस्सी शुक्ला का प्रथम वार कोच नगर आगमन पर जोरदार स्वागत आयोजको द्वारा किया गया! स्वागत वाद समीक्षा बैठक की गयी जिसमे जिलाध्यक्ष अनिल गोस्वामी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बब्बू राजा पटेल, विनय गोस्वामी, बृज मोहन चतुर्वेदी, मोनू ठाकुर अभिषेक बाथम, अंकित पटेल सतोह, दीपक पटेल, नगर अध्यक्ष जालौन निशांत अवस्थी, पुष्पेन्द्र पटेल, ब्लाक अध्यक्ष डकोर सुशील गोस्वामी, जिला संयोजक रामा पंडित, पुरुषोत्तम सोनी, कार्तिक पटेल सत्यम पटेल, गोविन्द परिहार, मयंक नामदेव आदि उपस्थित रहे!


नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मनीष तिवारी  ने हिन्दू युवा वाहिनी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हिन्दू धर्म समाज व हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत को आवश्यकतानुसार पुन: स्थापित, संरक्षित, संवर्धित और सुगठित करने के लिए हिन्दुओं को संगठित व प्रेरित करने की जरूरत है

राष्ट्रीय मुख्य सचिव जस्सी शुक्ला ने बैठक में वाहिनी के उद्देश्य और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई व उन्होंने विराट हिन्दू समाज का एकात्मता व सद्भावना के लिए छुआछूत और ऊंच-नीच की भेदभाव पूर्ण कुरीतियों का उन्मूलन कर सामाजिक समरसता विकसित करने की जरूरत है। किसी भी उम्र या लिंग के गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना व गो-पालन व गो संवर्धन के लिए प्रयत्‍‌न करना होगा

Share.