विराट हिन्दू सम्मेलन में सुनील यादव कमेडियन एवं भोजपुरी लोक गायक मृत्युंजय लाल यादव का होगा प्रस्तुति 

प्रतापपुर, देवरिया•
तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के चकिया कोठी संत नगर के प्रांगण में 13 जनवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन होने जा रहा है।ये सम्मेलन हिंदुत्व को जगाने के लिए किया जा रहा है।हिंदू में प्रेम,सहयोग एवं स्वाभिमान को संगठित करने हेतु कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान अनिल जी,(क्षेत्र प्रचारक पूरबी उत्तर प्रदेश) विशिष्ट अतिथि दंडी बालक राघवेन्द्र दास जी, विशिष्ट अतिथि डॉ गायत्री जी(पूरब प्रवक्ता) अध्यक्षता श्री छट्ठू प्रसाद जी ,पूर्व प्रधानाचार्य रहेंगे। सम्मेलन में संत जगरनाथ जी महंत दिग्देश्वर नाथ मंदिर, मझौली की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक समिति के अध्यक्ष श्री हरिचरन सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्मेलन के पहले सुबह 9 बजे से सुनील यादव कमेडियन एवं भोजपुरी लोक गायक मृत्युंजय लाल यादव का भी प्रोग्राम रखा गया हैं।




