पत्रकार एकता संघ की मण्डलीय बैठक झांसी के पूंछ मे हुई सम्पन्न।
24 जून को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की सौपी गई जिम्मेदारियां
झांसी झांसी के कस्ब पूंछ के पुष्पाजलि अतिथि गृह मे पत्रकार एकता संघ की मण्डलीय बैठक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां के मुख्य आतिथ्य तथा मण्डल अध्यक्ष झांसी प्रेम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता व तहसील अध्यक्ष मोठ जहूरखान के संचालन मे सम्पन्न हुई जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूंछ कोतवाली के क्राईम इंस्पेक्टर सुधाकर शाक्य, पी एन बी बैंक के शाखा प्रबंधक अवधेश यादव, मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश चौबे, मण्डल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्र, मण्डल महामंत्री पंकज रावत, मण्डल मंत्री मनीष सेसा, मण्डल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र गौतम, पुष्पाजंलि अतिथि गृह के आनर ए के यादव आदि मंचस्थ रहे।
सर्व प्रथम विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर उनका पूजन अर्चन मंचस्थ अतिथियो के द्वारा किया गया तदुपरांत आयोजक मण्डल द्वारा अतिथियो को पुष्पाहार पहिनाकर सम्मानित किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियो को मंचस्थ अतिथियो द्वारा उनके कार्ड और अधिकार पत्र सौपे गये! मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश उदैनियां ने अपने सम्बोधन मे कहा प्रेस, प्रशासन, और पब्लिक एक दूसरे के पूरक है इस लिये सभी को मिलकर कार्य करना चाहिये और एक दूसरे का वैधानिक कार्यो मे सहयोग करना चाहिये! प्रभारी निरीक्षक अपराध पूंछ ने कहा पत्रकारो को अपनी कलम और कैमरे समाजहित मे चलाने चाहिये, किसी भी समाचार को चलाने से पहिले उसकी गहराई मे जाकर तथ्य, साक्ष्य संकलन करना चाहिये तदुपरांत प्रकाशन करे तो आपकी कलम और कैमरा मे मजबूती होगी! मण्डल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिये यही समाज को मजबूत करेगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जालौन आशीष समेले , नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जालौन नितेश पटेल, नगर अध्यक्ष मु नसीम खान, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष झांसी ग्रामीण जयपाल सिंह गुर्जर, तहसील अध्यक्ष कोच मंगल सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी राहुल विरगुंवा, नगर अध्यक्ष उरई कु ब्रजभूषण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जालौन राजीव पोरवाल, जिला मंत्री झासी सुरेन्द्र राजपूत,, मान सिंह दांगी मोठ, रवीन्द्र द्विवेदी सेसा, नव नियुक्त तहसील उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उदैनियां आदि उपस्थित रहे! आभार ज्ञापित किया जिला सचिव विवेक तिवारी रिंकू महाराज सेसा ने!
इसी मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा जिला वार मासिक कार्यो की समीक्षा कर शिथिलता से कार्य करने वाले जिम्मेदार लोगो को चेतावनी दी यदि सक्रियता से कार्य नही किया तो संगठन से चलता कर दिया जायेगा!



