जिला समन्वय की बैठक कलेक्ट्रैट सभागार मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
रिपोर्ट : ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में एम०डी०ए० कार्यक्रम 2023 के सफल संचालन हेतु प्रथम जिला समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में डा० एन०डी० शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एम०डी०ए० कार्यक्रम के बारे में सारगर्भित प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुये फाइलेरिया कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
डा० अरविन्द भूषण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी०बी०डी० के द्वारा एम०डी०ए० कार्यक्रम के बारे में सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से आये हुये चिकित्सा अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु दिशा निर्देश दिये।
इसके उपरान्त पाथ संस्था से डा० अनिकेत आर०एन०टी०डी०ओ० जालौन द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।
जी०एस० स्वर्णकार जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु बताया गया कि जनपद की 1943332 जनसंख्या में एम०डी०ए० कार्यक्रम दिनांक-10 फरवरी से 27 फरवरी 2023 तक डी०ई०सी० व एल्बेन्डाजोल दवा खिलाने हेतु 1551 टीमे गठित की गई है जिसमें 3102 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर लगाये गये है जिसमें आशा, ऑगनबाडी कार्यकत्री, स्वयं सेवी कार्यकर्ता कार्य करेगें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एन०डी० शर्मा, डा० अविनाश बनौघा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष उरई, डा० संजीव गुप्ता एम०एस० मेडिकल कालेज उरई, आनन्द द्विवेदी ए०ई० यु०पी०आई०डी०, डा० प्रेम प्रताप जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एन०एच०एम०, विमला पति ई०ओ० नगर पालिका परिषद, अनूप तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी, एवं समस्त चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,भावना वर्मा बायोलॉजिस्ट, अजब सिंह सहायक मलेरिया अधिकारी आदि उपस्थित रहें।


