स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट – अभिषेक उदैनियां जिलाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ मथुरा
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
मथुरा स्वामी विवेकानन्द जयंती पर भाजयुमो महानगर द्वारा यंग इण्डिया रन प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर बाग पर किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बाल राज्य आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,प्रदीप गोस्वामी,प्रवासी देवेश भारद्वाज,जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया।
जिला महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया की ऐसी प्रतियोगिता से युवाओं को प्रेरणा मिलती हैं और उनका मनोबल बढ़ता हैं।
वरिष्ठ भाजपाई संजय शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके जीवन को प्रेरणा मानकर अपनाने की अपील की।
जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एवम् कार्यक्रम संयोजक यज्ञदत्त कौशिक ने युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
नितिन कौशिक ने सभी का पटुका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री यतेंद्र फ़ौजदार ने किया और बताया की दौड़ में प्रथम गौरव चौधरी,दितीय कुलदीप सिंह और तृतीय जितेंद्र ने स्थान प्राप्त किया,पुरस्कार के तौर पर साइकिल,एलईडी टीवी,होम थिएटर इसके साथ ही 50 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।
रेफ़री और संयोजक के तौर पर पीयूष शर्मा,प्रणय शर्मा,अमित प्रधान,कुलदीप पाठक,लोकेश निषाद और देवेंद्र उपाध्याय रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजवीर सिंह,नवीन चौधरी,गोविंद शर्मा,प्रदीप शर्मा,हरिवल्लभ सिंह,रविंद्र गुर्जर,राकेश शर्मा,ओंकार सिंह,निखिल गर्ग,अभय रावत,दीपक मिश्रा,मुनेश दीक्षित,विपिन चौहान,अंकित सक्सेना,हेमराज कुंतल,सुनील तरकर,विशाल ठाकुर,मृदुल चतुर्वेदी,दीपक नागर,गौरव भारद्वाज,प्रशांत शर्मा,हनुमान पहलवान,राम कुंतल,मोनू गौतम,अशोक यादव,हरी शर्मा,रजत दिवेदी,सिद्धार्थ ठाकुर,जितेंद्र चौधरी आदि रहे।


