फसल बर्बाद होने के सदमे में किसान की मौत हुई मौत।

पूरे सीजन की मेहनत पानी में बर्बाद

बारिश और बाढ़ से किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी है। उनकी पूरे सीजन की मेहनत पानी में बर्बाद हो गई

बीते कुछ दिनों से देश में हो रही भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति विकराल है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, असम, बिहार जैसे कई राज्यों में बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है।
नदी-नाले सब भर चुके हैं। सड़के झील बन चुकी है। जहां नजर जाए वहां तक पानी ही पानी नजर आता है।
इससे इन राज्यों को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है।
बारिश और बाढ़ से किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी है। उनकी पूरे सीजन की मेहनत पानी में बर्बाद हो गई। हरियाणा में एक किसान के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद फसल बर्बाद होने के सदमे में उस किसान की मौत हो गई।
मामला हरियाणा के सरस्वती नगर का है। जहां के सुखदासपुर गांव निवासी 50 वर्षीय किसान इंद्राज की खड़ी धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई।
पूरे सीजन की मेहनत पानी में बर्बाद होता देख किसान गंभीर सदमे में चला गया। इस सदमे में उसकी मौत हो गई। इंद्राज की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अब उसके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा, यह सोच-सोच कर इंद्राज के परिजन बेजार हुए जा रहे हैं।
इंद्राज के पड़ोसी दीप चंद ने बताया कि डॉक्टर ने इंद्राज को देखते ही मृत घोषित कर दिया। गांव के सरपंच भूपिंदर सैनी ने बताया कि गांव के पास से चेतांग नदी निकलती है। जिसमें उफान पर होने की वजह से खेतों में पानी भर गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इंद्राज का दाह संस्कार करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाढ़ ने किसानों को बड़ा दर्द दिया है। किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई है। खेतों में चार-पांच फीट पानी जमा है। जो घटने के बदले बढ़ता ही जा रहा है। जिस कारण पूरे सीजन की मेहनत बर्बाद होता देख एक किसान की सदमे में मौत हो गई।

Share.