*पत्नी के मायके जाने के कुछ ही समय बाद पति ने लगाई फांसी*
प्रतापपुर/देवरिया:- श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के छपरा खुर्द गांव में रविवार को पति से विवाद कर पत्नी के मायके जाने पर अवसाद ग्रस्त पति ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर अपनी देहलीला समाप्त कर ली।
सूचना पाकर प्राभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और उसे अपनी कस्टडी में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनवाकर देवरिया भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक अमरजीत चौहान पुत्र स्व0 दुर्गा चौहान की शादी एक माह पूर्व बिहार के बड़का रोहड़ा गांव में अंजू देवी से हुई थी।शादी के बाद पति पत्नी में अक्सर वाद विवाद होता रहता था।
वाद विवाद का कारण स्पस्ट नही है।
मृतक के पिता की मृत्यु करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी।घटना के बाद गांव के लोग हतप्रभ है।
घटना के बाद मृतक की माँ और छोटे भाईयों का बुरा हाल है।परिवार में मां के अलावा छोटे भाई पतरु चौहान व बुलट चौहान व मृतक की पत्नी अंजू देवी एक साथ रहते थे।





