उरई में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा, भजन-कीर्तन से गूंजा शहर
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और मैं हूँ आपके साथ विनय पचौरी
खबर उरई से है, जहां आज भगवान जगन्नाथ की भव्य सोहा यात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यह यात्रा पूरे शहर में भक्तिमय माहौल फैलाती हुई निकली।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतरीन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई थी। हर चौराहे और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए इस पावन यात्रा में सम्मिलित हुए। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच निकली यह शोभायात्रा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनी।
पुरी में होने वाली प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर उरई में भी यह आयोजन हर साल बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। आज की यात्रा ने पूरे जिले में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का संदेश फैलाया।
देशभर में भगवान जगन्नाथ की यात्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और उरई की यह यात्रा भी उसी श्रृंखला में एक आस्था का केंद्र बनी रही।
शैलेन्द्र के साथ, मै हूं विनय पचौरी
Focus News 24×7, उरई।






