समथर में राष्ट्रवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश जी का स्वागत और जनसभा
लोकेशन: समथर, मोठ, झांसी
—नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी।
अब रुख करते हैं झांसी जनपद के मोठ तहसील क्षेत्र के समथर कस्बे की ओर, जहां हुआ राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत।
समथर कस्बे में आज राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का आगमन हुआ।
उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।
: अखिलेश जी का स्वागत, फूल मालाएं, रैली, मंच पर भाषण
राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ भूपेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा पहाड़पुरा तिराहे पर फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद काफिला कटरा मोहल्ला, चौपड़ बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
सभा स्थल पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभा का संचालन राष्ट्रीय संरक्षण द्वारा किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर समर्थन जताया।
कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र सिंह गुर्जर और भूपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
समथर में हुए इस आयोजन से राष्ट्रवादी पार्टी ने क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति का संकेत दिया है।
Focus News 24×7 के लिए समथर से जयपाल गुर्जर की खास रिपोर्ट, के साथ, मैं विनय पचौरी धन्यवाद।






