भाजपाइयों की संवेदनहीनता, एम्बुलेंस को नहीं दिया रास्ता

 

उरई । भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में भाजपा द्वारा रथ यात्रा निकाली जा रही थी। इस रथयात्रा के कारण शहर में जाम लग गया। जाम के कारण मरीजों को लेकर जा रही दो एम्बुलेंस उसमें फंस गई। एम्बुलेंस का चालक रास्ता देने के लिये लगातार सायरन बजाता रहा। मगर सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों ने एम्बुलेंस को रास्ता देना मुनासिब नहीं समझा। जब जाम में फंसे स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। तब भाजपाइयों ने रथ को सड़क किनारे लगाकर एम्बुलेंस को रास्ता दिया। एम्बुलेंस के जाम में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

प्रचार-प्रसार को लेकर सभी पार्टियां जनता का समर्थन लेने के लिए प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी भी उरई नगर पालिका सीट जीतने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है और पार्टी भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आज भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में उरई नगर में रथयात्रा निकाली गई। इस रथयात्रा के दौरान उरई में जाम लग गया, जाम लगने से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

इसी दौरान जाम में एक के बाद एक करके दो एम्बुलेंस फंस गई। जो मरीज लेकर अस्पताल जा रही थी। एम्बुलेंस के चालकों द्वारा रास्ता देने के लिए सायरन का भी प्रयोग किया गया। मगर रथ यात्रा में मौजूद बीजेपी के किसी भी कार्यकर्ता ने एम्बुलेंस को रास्ता देने का प्रयास नहीं किया। इस जाम में फंसे स्थानीय लोगों द्वारा जब इसका विरोध किया। तब जाकर एम्बुलेंस को रास्ता मिला। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share.