मोठ होली एवं ईद पर्व को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न हुई

मोठ क्षेत्र के थाना समथर प्रागण में रंगो का प्रमुख पर्व होली और रमजान त्योहार ईद को लेकर समथर थाना प्रांगण में एस डी एम मोठ प्रदीप कुमार सिंह एवं सीओ मोठ देवेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।

एस डी एम मौठ ने कहा होली एवं ईद पर्व के दौरान लोगो मे शांति और शौहर्द कायम करने की उन्होंने अपील की उन्होंने कहा उसी दिन जुम्मे की नमाज को शांति से सम्पन्न कराने की अपील की प्रशासन ने चेताया कि अगर कोई शराब के नशे में माहौल को खराब करने कोशिश करता है तो उसे कतई बक्शा नहीं जाएगा

सीओ मोठ ने कहा हर छोटी बड़ी घटनाओ पर प्रशासन की पैनी नजर है उन्होने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की उन्होंने कहा त्यौहार के समय नगर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में शरारती और उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे थाना अध्यक्ष समथर अनुज सिंह गंगवार ने कहा छोटी मोटी घटना और अफवाहो पर कतई ध्यान ना दें डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा
इस अवसर पर जयपाल सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष पत्रकार एकता संघ जिला विधिक सलाहकार हरिकृष्ण शिल्पकार (मुन्ना बाबू ) प्रभाकान्त मिश्रा झाँसी मण्डल उपाध्यक्ष आरिफ अली नगर अध्यक्ष जहूर अहमद खाँ तहसील अध्यक्ष राम कुमार महाराज रामकृपाल सिंह गुर्जर प्रधान लोहागढ़ नारायण सिंह कुशवाहा जामा मस्जिद इमाम मौलाना इकबाल वकील अहमद प्रधान महमूद नेता कन्हैया गुर्जर पूर्व प्रधान रामप्रकाश व्यास कौशिक खान मूलचंद मिश्रा गंधर्व सिंह लक्ष्यपाल सिंह यशवंत सिंह समीम डीलक्स बल्लन गुप्ता उप निरीक्षक सुभाष सिंह दिग्विजय सिंह कस्वा इंचार्ज ‘ विनोद कुमार सिंह एवं चंद्रपाल सिंह आदि समस्त थाना स्टाफ एवं नगर क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI