Spread the love

फंदे से लटका मिला कर्मचारी फंदे

देवरिया, (प्रतापपुर) श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बजाज हिंदुस्तान सुगर लिमिटेड  प्रातापपुर मे सुमेन्द्र नाथ शर्मा पुत्र सुरेन्द्र नाथ शर्मा सहायक विक्रय अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शर्मा तुसौरा गाँव, जनपद हरदोई के रहने वाले थे।बताया जाता है की मंगलवार की शाम 5 बजे अपनी ड्यूटी ख़त्म कर कमरे पर चले गये।रात लगभग 9 बजे किसी ने मिल प्रशासन को सूचना दिया कि शर्मा फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिए है।इसकी सूचना पर श्री रामपुर थाने कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी,मौका मुआईना कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की सही कारण मालुम होगा।

Share.