श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी महाराज की महिमामयी भक्ति का बहुत ही सुंदर व्याख्यान
रिपोर्ट : पंकज रावत focusnews24x7
■■■■■■■■■■■
झांसी चिरगांव के अमरगढ़ के रामबाणा धनुषधारी मंदिर पर श्रीमान रामचरित मानस सम्मेलन चल रहा जिसमें समापन दिवस पर महंतो द्वारा भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी महाराज की महिमामईभक्ति का बहुत ही सुंदर व्याख्यान किया ।
और साथ ही कहा कि कथा सुनने से कुछ नहीं होता कथा को अपनी आत्मा में उतारने से जीवन धन्य हो जाता है
महंत प्रभु दास जी महाराज रामबाणा अमरगढ़ द्वारा कथा में आए संत महात्माओं का आभार प्रकट किया मानस प्रवक्ताओ में श्री1008 श्री महंत विश्वभूषण दास जी महाराज चिरगांव, श्री 1008 श्री महंत महावीर दास ब्रह्मचारी जी महाराज परीक्षा,श्री 1008 महंत श्री राघवदास जी महाराज ,श्री1008 महंत श्री कल्याण दास जी महाराज अयोध्या, श्री महंत साकेतादास जी महाराज, श्री राजेश पाठक रामायण श्री महेंद्र मिश्रा रामायण,श्री संतोष रामायणी, श्री मालती रामायणी, कथा यजमान निशा दीपनारायण यादव द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई
साथ ही समस्त काफी संख्या में ग्रामीण कथा पंडाल में मौजूद रहे।





