पूर्व विधायक जयनंदन यादव जदयू के अन्य कई नेताओं संग राजद में हुये शामिल।
फोकस खबर, पटना। पूर्व विधायक जयनंदन यादव राजद में शामिल हो गए हैं। सोमवार को राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जयनंदन ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।
इनके साथ ही जदयू के अन्य कई नेताओं ने भी राजद की सदस्यता ली है।
डॉ. प्रसाद सबसे पहले सीतामढ़ी के सुरसंड विधान सभा से जनता दल यूनाइटेड के टिकट से ही विधायक चुने गए,
फिर उन्हें पार्टी से बगावत कर के राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे और लगतार 2 बार राजद से विधायक रहे।
फिर इनका राजद से मोह भंग हो गया था और राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया था. बीते कुछ महीनों से राजद के कई विधायक इनके संपर्क में थे और इनको राजद में लाकर सीतामढ़ी जिला में मजबूती के साथ अपना सांसद बना चाह रहे थे. जनता दल के मौजूद कई विधायक के अनुरोध पर डॉ. प्रसाद ने अपने कई समर्थकों के साथ एक बार फिर राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव की पार्टी को अपना समर्थन दिया है. 2000 से 2005 तक डाक्टर प्रसाद को श्री लालू प्रसाद का करीबी माना जाता था.
डॉ. प्रसाद बहुत ही जमीन से जुडे नेता माने जाते हैं अपने मिथलांचल क्षेत्र में. जनता के लिए समर्पित नेता माने जाते है . अगरा पिछड़ा के राजनीति में इनकी पाकर काफी मजबूत मानी जाती है .
डॉ. प्रसाद का अपने मिथलांचल में पिछड़ा अतिपिछड़ा और अल्पसंख्याक समाज में बहुत लोक प्रिय है . अब ये बात समय ही बताएगा कि डॉ. प्रसाद के आने से सीतामढ़ी लोक सभा में राजद कितना मजबूत होता है.
प्रदेश अध्यक्ष ने इन सबका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि डॉक्टर जयनंदन के आने से और इनके समर्थको समेत अन्य नेताओं के राजद में आने से मिथिलांचल और सीतामढ़ी में पार्टी और मजबूत होगी।




