Spread the love

कानपुर झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 30 सवारी ले जा रही पिकअप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पलटी.. चार की मौत

सूचना मिलते ही एसपी जालौन डॉ ईराज राजा आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा है

आपको बता दे कि थाना कोतवाली उरई क्षेत्रान्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक पिकअप और डम्फर में एक्सीडेन्ट हो जाने के सम्बन्ध तत्काल कोत0 उरई पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान 04 लोगों को मृत घोषित किया गया है, घायलों का उपचार चल रहा है ।

घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा किया गया

Share.