चिरगांव थाना से दरोगा शराफत बेग व सहदेव सिंह का स्थानांतरण, भावभीनी विदाई
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार
चिरगांव। नगर के चिरगांव थाना में तैनात दरोगा शराफत बेग का स्थानांतरण शहर कोतवाली झांसी तथा दरोगा सहदेव सिंह का स्थानांतरण मेरठ जनपद में होने पर थाना परिसर में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह सहित नगर के संभ्रांत नागरिकों ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि दरोगा शराफत बेग ने अपने कार्यकाल में मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रही।
विदाई समारोह में हेमंत गुप्ता, वीरेंद्र प्रधान, रम्मू नेता, अर्जुन कुशवाहा, अवधेश चौबे बरल, बाबू जी राजपूत, पंकज रावत, हुसयार खान, अनुराग तिवारी, मंटू चौरसिया एवं शेखर शर्मा (पत्रकार) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।






