Spread the love

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों से मचा हड़कंप, एक की मौत, दर्जनभर मजदूर घायल

जालौन/उत्तर प्रदेश।

जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। इन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया।

पहला हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 208 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरा हादसा किलोमीटर संख्या 205 पर हुआ, जहां मजदूरों से भरी एक डीसीएम गाड़ी बालू से लदे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस और राहत टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस दोनों हादसों के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट : महेश चौधरी,  फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.