चबूतरा बढ़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, VIDEO:जमकर चले लाठी डंड
उरई । घर के बाहर चबूतरा बढ़ाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जिनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले को देखते हुए दूसरे पक्ष ने अपना बचाव करते हुए उन पर भी ताबड़तोड़ लाठियां चलाई, इस मारपीट के दौरान एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए।
इस घटना की शिकायत घायलों ने पुलिस से की। जहां पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मारपीट की घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खकल्ल की है। जहां के रहने वाले शिव शंकर सिंह गुर्जर पुत्र जगमोहन सिंह तथा उनके सामने रहने वाले बृजभान सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के बीच घर के आमने-सामने चबूतरा बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी चलने से दूसरे पक्ष के शिवशंकर सहित 3 लोग घायल हो गये, जिसकी शिकायत घायल पक्ष ने पुलिस से की।
8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडे कर दिया हमला
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दूसरे पक्ष के वृषभान अपने साथियों के साथ मौके से भाग गये। इस घटना के बारे में घायल शिवशंकर गुर्जर ने बताया, उनके सामने रहने वाले बृजभान सिंह पुत्र इंद्रपाल, इंद्रपाल, कृपाल सिंह अनुज सिंह पुत्रगण राजेंद्र सिंह आशिबाजी पुत्र वृषभान अपने 8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर दरवाजे पर आ गये और अचानक उन पर गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया।
इसमें वह उसके पुत्र भलू सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायल ने बताया कि घर के बाहर चबूतरा बढ़ाने को लेकर यह विवाद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।





