थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ मे दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे अपराधियो के धर पकड़ अभियान के तहत सी ओ जालौन शैलेन्द्र बाजपेयी के नेतृत्व मे सिरसा कलार थानाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान बेनीपुरा माधौगढ निवासी बडे सिंह पुत्र राम प्रकाश दोहरे, अकबरपुर माधौगढ निवासी सुमित कुमार पुत्र लालू को मय तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया! पकडे गये अभियुक्तो से महेन्द्रा टैक्टर मय ट्राली, अपाचे बाईक बिना नम्बर, ईको कार, 25950 रु वरामद किये! उक्त प्रकरण मे अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने पत्रकारो को इस प्रकार बताया!




