प्रतापपुर देवरिया 
थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा 01 दो पहिया मोटर साईकिल वाहन पर एक बैग में लदा हुआ 90 पाउच आफिसर च्वाईस व्हिस्की कुल मात्रा 16.200 लीटर व एक पीले बोरे में रखा 15 केन किंग फिसर वियर कुल मात्रा 7.500 लीटर (कुल 23.700 लीटर) के साथ 02 नफर अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गया गिरफ्ता
पुलिस अधीक्षक देविरया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा गठित टीम के द्वारा दिनांक 30.01.2026 को देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग व रोकथाम अवैध शराब परिवहन में मामूर होकर सिकटिया बाजार में अंग्रेजी शराब ठेके के पास चेकिग के दौरान 01 अदद दो पहिया हीरो होण्डा स्प्लेंडर मोटर साइकिल वाहन BR31AV1809 के साथ दो व्यक्ति पुलिस वालो को आते देखकर मोटरसाईकिल स्टार्ट कर भागना चाहे कि घेर घार कर मौके पर पकड़ लिया गया। मोटरसाईकिल चालक की जामा तलाशी लेते हुये उक्त वाहन का निरीक्षण किया गया तो उक्त दो पहिया मोटर साईकिल वाहन हीरो स्पलेण्डर रजि0 नं0 स्पलेण्डर प्लस वाहन संख्या BR 31 AV 1809 पर एक बैग में लदा हुआ 90 पाउच आफिसर च्वाईस व्हिस्की कुल मात्रा 16.200 लीटर व एक पीले बोरे में 15 केन किंग फिंसर वियर कुल मात्रा 7.500 लीटर (कुल 23.700 लीटर) के साथ 02 नफर अंतर्राज्यीय शराब तस्करों क्रमश 01. प्रभाष कुमार पुत्र अशोक कुमार सा0 सठिऔता थाना भगवानपुर जिला बैशाली बिहार उम्र करीब 36 वर्ष तथा मोटरसाईकिल के पीछे बोरा बैग पकड़े हुये 02. रघुपति कुमार उर्फ झुन्नु पुत्र रामारमण सिंह सा0 कुशदे थाना लालगंज जिला बैशाली बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0017/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी




