*ग्रामीणों ने 3 मोबाईल छिनैती कर रहे चोर को पकड़ा*
प्रतापपुर, देवरिया,11 जनवरी गुरुवार
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बड़हरिया चुरहा पर विती रात्रि ग्रामीणों ने 3 मोबाईल चोर को दौड़ाकर पकड़ा।शाकिर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी निवासी बड़हरिया विती रात्रि बड़हरिया चौराहे से अपने घर जा रहे थे,कि चौराहे से 50 मीटर के दूरी पर 3 लोग मोबाईल छिनने लगे। शाकिर जब हल्ला किया तो गाँव वाले चोरो को चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिए।इसकी सूचना मो0 द्वारा थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर को लोगो दिया।पुलिस मौके पर पहुँच चोरो को गिरफ्तार कर थाने लाये।छिनैती करने वाले समीर कुशवाहा 20 वर्ष पुत्र राजेश कुशवाहा निवासी किशोरी छापर थाना बनकटा,राजकुमार 21वर्ष पुत्र ओमप्रकाश पासवान निवासी इंदरवा थाना बनकटा,तीसरा बाल अपचारी पुत्र अज्ञात के रूप में हुआ।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि छीन गया मोबाईल टेक्नो स्पार्क का था,3 में से 2 चोर को धारा 392,411 आई,पी,सी,34 आई,पी,सी,के अंतर्गत जेल भेज दिया गया।


