डाॅ. राममनोहर लोहिया व रानी लक्ष्मीबाई आईटीआई में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विश्वकर्मा जयंती समारोह

नगर मोंठ स्थित डाॅ. राममनोहर लोहिया प्राइवेट आईटीआई एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्राइवेट आईटीआई भुजौंद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वास्तुकला कौशल के सर्वश्रेष्ठ रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र खरे एवं प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद वर्कशॉप में औजारों और उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

कार्यक्रम का संचालन इन्द्रजीत सिंह यादव ने किया। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी को प्रथम शिल्पी और आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर के रूप में पूज्य माना जाता है। हम सभी उनके आदर्शों को अपनाकर अपने भविष्य को उनके समान सुंदर और समृद्ध बनाने की प्रार्थना करते हैं।

समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को अंकपत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस मौके पर इन्द्रजीत यादव इन्दू, कृष्णपाल सिंह, मोतीलाल सविता, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र राजपूत, गौरव यादव, शैलेन्द्र, सत्यवीर, समीर, जगराम, कृष्णा, वीरेन्द्र, सुरेश चच्चा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI