सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नदी संरक्षण व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जालौन। उरई  मे सेवा पर्व के अवसर पर 11 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिला गंगा समिति द्वारा नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल रंगोली वन ब्लॉक अमृत बन रहा, जिसकी मेजबानी जालौन सामाजिक वानिकी वन प्रभाग उरई द्वारा की गई।

इस अवसर पर जिल वन प्रभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी उरई ओमप्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार एकता संघ ओमप्रकाश उदैनियां, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, पत्रकार राधारमण द्विवेदी, समाजसेविका गरिमा पाठक, मोहन वन प्रहरी तथा फोकस न्यूज़ संपादक विनय पचौरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर झांसी रोड शाखा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आए अतिथियों से उनके विचारों को जाना और स्वयं भी एक-एक कर अपना परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने छात्रों के साथ वृक्षारोपण में सहभागिता निभाई।

विधायक वर्मा ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है और इस विशेष अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश विकास की ओर अग्रसर है, पिछली सरकारों की तुलना में भारतीय जनता पार्टी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश की भविष्य की धारा हैं और आने वाले समय में राष्ट्र की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी, इसलिए उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters