योगी राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ लखनऊ चलो।

प्रतापपुर (देवरिया) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं की बैठक हरेराम चौराहा स्थित यदुवंशी निवास पर कामरेड जयराम कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल निचले स्तर तक गिर चुकी है। मुख्यमंत्री जी चौराहे पर यमराज की धौंस देते हैं जबकि आए दिन छेड़ छाड़ और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

यहां तक कि महिला पुलिस कर्मी हो या पुलिस कांस्टेबल कोई सुरक्षित नहीं हैं, फिर आम आदमी की सुरक्षा की तो बात ही नहीं सोची जा सकती हैं। बार्डर पर शराब की तस्करी, मोटर साइकिल छिनैती राह जनि घरों और दुकानों में लूट धड़ले से हो रही हैं। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ सरकार की योजनाओं के प्रचार में जुटे हैं बनावटी देश भक्त होने का ढोंग किया जा रहा है। देश मे नफरत फ़ैलाने की राजनीत हो रही है छोटी जाति बड़ी जाति और धर्म को आधार बनाकर किसान मजदूर वर्ग की एकता को तोड़ने और महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाकर अपने मित्र चंद मुट्ठी भर पुंजीपत्तियो एवं औद्योगिक घरानों लूटने की खुली छूट दी गई है।

 

इन्हीं जवलंत मुद्दों को लेकर 11अक्टूबर को वाम जनवादी दलों की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में किसान मजदूर छात्र नौजवानों महिलाओं की एक संयुक्त राज्य स्तरीय रैली आयोजित हैं जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे तथा 2024के लोक सभा चुनाव में भाजपा सरकार को हराने तथा इण्डिया गठबंधन को जिताने का जय घोष होगा। बैठक में क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले चलने की योजना बनाई गई। नरेन्द्र देव जयराम कुशवाहा रमाकांत पिंटू यादव आमिर मिस्त्री सहाबुद्दीन बैलिस्टर प्रसाद कविलास रिजवान केशव सिंह अतुल पाण्डे अरुण पाण्डेय तूफानी राजभर हरेंद्र सिंह ऋषि यादव दुर्गेश ठाकुर अनिल प्रसाद इसराफिल अंसारी राजाराम सिंह किताबुद्दीन आलम रामप्रसाद आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा रैली में चलने के लिए तय किए। जयप्रकाश यादव जिला मंत्री माकपा देवरिया।

Share.