Spread the love

धूमधाम से गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

थाना पूंछ। क्षेत्र के ग्राम सेसा में चल रहे गणेश महोत्सव का शोभायात्रा व विसर्जन के साथ समापन हो गया। विघ्नहर्ता के साथ उनकी भक्ति के कब सात दिन गुजर गए पता ही नहीं चला। मंगलवार को विदाई का समय आया तो श्रद्धालु भावुक हो गए। उन्होंने गणपति बप्पा को उल्लास के साथ विदाई दी। गणपति बप्पामोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ .. जयघोष से सारा गांव गूंज उठा।

इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, बाद में गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु ढ़ोल नगाड़ों व डीजे की धुनों पर हाथों में अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते चल रहे थे।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। यात्रा का गांव में भ्रमण के उपरांत सेसा-पहाड़गांव नहर में गणेश की प्रतिमा का विधिवत रूप से विसर्जन किया गया। आयोजन में समस्त ग्रामवासी आदि का सहयोग रहा।

Share.