अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के निधन पर शोक, खेल जगत में शोक की लहर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले प्रसिद्ध शूटर और कोच जसपाल राणा के आकस्मिक निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लेखर दौड़ गई है। उनके निधन को भारतीय खेलों के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
जसपाल राणा न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी थे, बल्कि एक प्रेरणादायक कोच और बेहद सरल, सहज एवं नेकदिल व्यक्तित्व के धनी भी थे। भारत में शूटिंग खेल को नई पहचान दिलाने और युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेंगी।
उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।





