घर में जो अच्छा है वह समाज में भी अच्छा होता है: पौहारीशरण
रिपोर्ट : मुहम्मद युसुफ
focusnews24x7
■■■■■■■■■■
प्रतापपुर (देवरिया)विकासखंड बनकटा के अहिरौली बघेल स्थित ललिता कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई भाटपाररानी की सदस्यता बैठक का आयोजन हुआ। एसोसिएशन के परम्परा के अनुसार मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते पौहारीशरण राय ने कहा कि संगठन पूरे प्रदेश में मजबूत है। व्यक्तिव पर आगे कहा कि व्यक्ति की पहचान घर और गांव से होती है जिस व्यक्ति का घर और गांव में अच्छा आचरण है वह सदैव हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करता है। तहसील अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि संगठन परिवार की तरह होता है इसमें समर्पित भावना से कार्य करना चाहिए। बिहार से पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं में मनोज भारती रामनवल सिंह डॉ अजय बर्नवाल डॉ श्रीनिवास मिश्र कुमार प्रसाद मो.असलम परवेज पुरुषोत्तम राय ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय पाण्डेय ने किया।इस दौरान राजन कुमार कन्हैया कुमार विवेक मन्टू कुमार ओझा सुशील कुमार सिंह देवेंद्र कुमार सत्यम कुमार पाण्डेय अमर साह एमडी आजाद विवेक राय जितेंद्र यादव मो यूसुफ रामश्रय यादव अरविंद मिश्र प्रमोद पटेल पुरुषोत्तम पाण्डेय सूर्यप्रकाश पाण्डेय शोएब अहमद आदि पत्रकार उपस्थित रहे।