हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट द्वारा वृद्ध आश्रम में किया गया योग साथ ही जरूरतमंदों के बीच फल व अन्य सामग्री की वितरण।
हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं में गरीब और असहाय जरूरतमंद तबके के लोगों को मदद करने का जज्बा देखने को मिला।
सभी वृद्धावस्था में जीवन यापन कर रहे लोगों के सगं योग दिवस को धूमधाम से मनाया।
साथ ही साथ दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी
🧘करो योग रहो निरोग 🧘 योग से।
जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन गोस्वामी व जिला अध्यक्ष अर्चना शुक्ला जी ने योग दिवस धूमधाम से मनाने विशेष ध्यान केंद्रित कराया।
साथ ही संगठन के महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाज से जुड़े कार्य बढ़चढ़ कर करते हैं ।उनका मूल उद्देश्य जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाना होता है।
हिन्दू सनातन एकता संगठन की जिलाध्यक्ष अर्चना शुक्ला जी ने बताया कि बुजुर्गों की सेवा पुनीत का काम है, जिसमें हम सभी को एक साथ हो कर यह करना चाहिए। अपने घर परिवार के बच्चों को भी इसमें शामिल करने की जरूरत है
यहाँ पुनीत कार्य में उपस्थित रही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानी दीक्षित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संध्या चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन गोस्वामी जी जिला उपाध्यक्ष चुन्नी राठौर जिला अध्यक्ष अर्चना शुक्ला जिला महामंत्री दुर्गेश पांचाल सभी लोग उपस्थित रहे ।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया के अनुसार योग कार्य किया गया।
उन्होंने वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी लोगों से बातचीत की साथ ही आश्रम की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की
उन्होंने कहा वृद्धावस्था में योग व्यायाम जैसी गतिविधियां शरीर के लिए अति आवश्यक हैं। इससे शरीर वृद्धावस्था में स्वस्थ रहता है ।
उन्होंने वहां जीवन यापन रहे वृद्ध जनों से नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया
वृद्ध आश्रम में योग दिवस सभी लोगों ने मनाया वृद्ध आश्रम में योग किया और बिस्कुट और फल वितरण किया गया ।
सभी वृद्धजनो द्वारा हिंदू सनातन एकता संगठन की सभी बहनों को बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।