Spread the love

कल्याणपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार

कानपुर कल्याणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

कल्याणपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार

वर्दी पहनकर रौब दिखाकर कई लोगो से कर चुका है लाखो की धोखाधड़ी

इससे पहले भी इसके ऊपर दर्ज हो चुके है मुकदमे

फर्जी दरोगा के पास 3 पुलिस की ड्रेस समेत अन्य समान किया बरामद

कल्याणपुर क्षेत्र का पूरा मामला।

वर्दी पहनकर फर्नीचर कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वह लंबे समय से लोगों पर पुलिस का रौब दिखाकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से पुलिस का लोगो लगी कार, वर्दी के अलावा आईएएस को प्रशिक्षण देने वाली लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (लबासना) का आई कार्ड भी बरामद हुआ है
मामले की जांच कर रहे इंद्रानगर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने जब आरोपी को चौकी बुलाया तो उसने खुद को पहले जीआरपी लखनऊ, फिर जीआरपी उन्नाव और फिर काकोरी थाने में तैनात होना बताया।
जब उन्होंने उसके द्वारा बताए गए स्थान पर पता किया तो सब फर्जी निकला।
शक होने पर चौकी इंचार्ज ने उसे सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

Share.