द फौज ग्रुप ने बनाया गणेश उत्सव को अविस्मरणीय आइकॉनिक गेट से लेकर प्रतिमा स्थल तक गूँजी श्रद्धा की गूँज
■ भक्तो ने फोर लेन पुल से आकर्षक तरीके से गणेश प्रतिमा को मालाएँ अर्पित कीं।
■ पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा, जिनकी वजह से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और आज की खबर विनय कुमार के साथ ह
राजस्थान की प्रसिद्ध तीर्थनगरी नाथद्वारा में इस बार गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
नगर प्रवेश द्वार पर बने भव्य आइकॉनिक गेट से लेकर गणेश प्रतिमा की स्थापना स्थल तक भक्तों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
गणेश भगवान की प्रतिमा के चरणों में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं युवाओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ पूरे माहौल को और भी खास बना दिया।
हर साल की तरह इस बार भी नाथद्वारा में गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम लेकर आया है।
आज के इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में द फ़ौज मंडल का विशेष योगदान रहा।
उन्होंने फोर लेन पुल से आकर्षक तरीके से गणेश प्रतिमा को मालाएँ अर्पित कीं।
वहीं, पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा, जिनकी वजह से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।
👉 रिपोर्ट Focus News 24×7 से, नाथद्वारा राजस्थान विनय कुमार की रिपोँट





