स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज, जालौन में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
➡️ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर छात्रों ने दिखाया खेलों के प्रति उत्साह
➡️ 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
Breaking News
🔴 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल रत्न दिवस का आयोजन
🔴 छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दिखाया खेलों के प्रति उत्साह
🔴 आचार्य श्री श्याम किशोर, श्री मोहन और प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी रहे मौजूद
🔴 विद्यालय प्रांगण खेलों की उमंग और ऊर्जा से गूंज उठा
पूरी खबर
जालौन से बड़ी खबर… स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज, जालौन में आज राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल रत्न दिवस के रूप में याद किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य श्री श्याम किशोर जी, श्री मोहन जी और प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार द्विवेदी जी मौजूद रहे। सभी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शारीरिक प्रमुख आचार्य श्री श्याम किशोर जी के दिशा-निर्देशन में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
इन प्रतियोगिताओं में भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रांगण खेलों की उमंग और ऊर्जा से गूंज उठा। सभी आचार्य बंधु कार्यक्रम में मौजूद रहे और प्रतियोगिताओं में सहयोग किया।
जालौन से फोकस न्यूज़ 24×7 के लिए रिपोर्ट महेश चौधरी जालौन






