Spread the love

हरे राम चौराहे पर जलजमाव से सड़क की हालत बदहाल, राहगीरों को परेशान

प्रतापपुर देवरिया। विकासखंड बनकटा अंतर्गत हरे राम चौराहे पर बारिश के बाद मुख्य पिच सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा रहने से पिच उखड़ने लगी है और जगह-जगह गड्ढे बनने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। लंबे समय तक पानी लगे रहने से सड़क की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Share.