थाना पूंछ महिला पर खूंखार कुत्तों ने किया हमला, लहुलुहान अवस्था में पड़ी मिली
थाना पूंछ कस्बा पूंछ में मंदिर पर रह रही एक बेसहारा महिला पर खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
बताया गया है कि कस्बा में मीट मंडी के पीछे एक शिव मंदिर है। जहां पर माया नामक 55 बर्षीय बेसहारा महिला कई बरसों से रह रही थी।
जिस पर सोमवार दोपहर करीब 5:00 बजे कुछ खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल होकर लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया। लोगों ने 108 एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है लेकिन करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस सहायता नहीं पहुंची। बताया कि यह बाहरी महिला बेसहारा है, जो शिव मंदिर पर रहकर जीवन यापन कर रही है। जिसे आसपास के दुकानदार खाना खिला देते हैं।
फोकस न्यूज 24×7 के साथ विवेक तिवारी पूंछ की रिपोर्ट





