पत्रकार एकता संघ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो को किया सम्मानित
उरई जालौन जनपद मे पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा के कुशल दिशा निर्देशन मे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो को लेकर पत्रकार एकता संघ जालौन द्वारा सम्मान पत्र देकर तथा धार्मिक पंचांग भेटकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले अधिकारियो मे पुलिस उपाधीक्षक नगर गिरिजा शंकर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक उरई जितेन्द्र कुमार सिंह,
प्रभारी निरीक्षक कालपी शिवकुमार राठौर, थानाध्यक्ष आटा अर्जुन सिंह चौकी प्रभारी संकट मोचन अभिषेक सिंह,
चौकी प्रभारी डिप्टीगंज गौरव मिश्रा प्रमुख रहे।
फोकस न्यूज 24×7 से ओमप्रकाश उदैनिया की रिपोर्ट






