10 फिट का अजगर मिला

  • बच्चों की निगाहें झाड़ी में रेंग रहे अजगर पर पडी तो बच्चे चिल्लाने लगे

 

प्रतापपुर, देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जमन टोला मिश्रौली के शती माई स्थान के पास झाड़ी में लगभग 10 फिट का अजगर मिलने से गाँव के लोगों में दहशत बन गयी थी।

दोपहर 2 बजे के करीब गांव के छोटे छोटे बच्चे शती माई के स्थान पर खेल रहे थे कि बच्चों की निगाहें झाड़ी में रेंग रहे अजगर पर पडी तो बच्चे चिल्लाने लगे।शोर सुनकर गाँव वाले आ गए।

प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह कुशवाहा ने इसकी सूचना बनकटा बन विभाग के टीम को दी।

मौके पर आकर टीम ने अजकर को पकड़ लेकर ले गए।

Share.