FocusNews24x7 | विशेष रिपोर्ट — 28 जुलाई, पटना
■ विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ‘वॉकथॉन 2025’ का आयोजन, 100+ लोगों ने लिया भाग
पटना: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर आज 28 जुलाई को राजधानी पटना में एक भव्य ‘वॉकथॉन 2025’ का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मंगल मार्केट (पिलर नंबर-72), राजा बाजार, बेली रोड से आरंभ होकर चिड़ियाघर गेट नंबर-1 तक चला, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य था – हेपेटाइटिस बी और सी के प्रति जागरूकता फैलाना, समय पर जांच और इलाज को बढ़ावा देना।
जांच और फाइब्रोस्कैन की सुविधा मुफ्त
इस मौके पर 60 से अधिक लोगों का मौके पर ही हेपेटाइटिस बी और सी टेस्ट किया गया। साथ ही लीवर की स्थिति जांचने के लिए फाइब्रोस्कैन टेस्ट की सुविधा भी दी गई।
टी-शर्ट और कैप वितरित कर एकरूपता का संदेश
सुबह 6:30 बजे से रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जहां गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सेंटर, पटना की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और कैप वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने पोस्टर, स्लोगन और बैनर के माध्यम से जागरूकता संदेश भी दिए।
डॉ. अमितेश कुमार की अहम अपील
कार्यक्रम के संरक्षक और गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सेंटर के प्रमुख डॉ. अमितेश कुमार ने इस अवसर पर कहा:
“हेपेटाइटिस एक साइलेंट किलर है। जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक लीवर को गहरी क्षति पहुंच चुकी होती है। जरूरी है समय रहते जांच, टीकाकरण और उपचार।”
Focus Point:
➡️ हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है।
➡️ सुरक्षित खानपान, स्वच्छता और नियमित जांच से इस बीमारी को रोका जा सकता है।
🟢 FocusNews24x7 आपसे अपील करता है —
जांच करवाएं, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।






