नवरात्रि–दशहरा की तैयारियों पर थाना पूंछ में पीस कमेटी की बड़ी बैठक

1️⃣ नवरात्रि–दशहरा पर पुलिस का बड़ा अलर्ट 🚨 थाना पूंछ में सख्त निर्देश!”

2️⃣  “पंडालों में CCTV, पानी–बालू ज़रूरी 📹👮 थानेदार ने दी चेतावनी”

3️⃣  “शांति समिति की बड़ी बैठक 🔥 नवरात्रि–दशहरा पर खास तैयारियाँ”

झांसी/पूंछ से बड़ी ख़बर…

नवरात्रि और दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर थाना पूंछ परिसर में सोमवार शाम शांति समिति की अहम बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल ने की… जिसमें सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

थाना प्रभारी ने आयोजकों को सख्त निर्देश दिए कि हर पंडाल में पानी की टंकी और बालू की व्यवस्था ज़रूरी होगी… बिजली के तार खुले न छोड़े जाएं… और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।

महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था और पंडालों में सूचीबद्ध समिति बनाना भी आवश्यक बताया गया।
साथ ही रात में तेज आवाज़ में बाजे-यंत्र न बजाने और विवादित गानों से परहेज़ करने की अपील की गई।

इस बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ कई समाजसेवी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
जिनमें उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, सर्वेश सिंह, जितेंद्र सिंह, समाजसेवी लखन साई, रामकुमार यादव, नौशे खां पूर्व प्रधान, दीपक तिवारी, सुनील राजपूत और अन्य लोग शामिल रहे।

👉 कुल मिलाकर… संदेश साफ है — “शांति और सुरक्षा के साथ ही नवरात्रि–दशहरा का पर्व मनाएं।”

संवाददाता विवेक तिवारी की रिपोर्ट, Focus News 24×7

Share.