Spread the love

यूपी पुलिस की भर्ती में एक ही गांव के 26 लोग चयनित।

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट आने के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर के मीरापुर के गांव कासमपुर खोला के सगे भाई-बहन समेत 26 युवाओं का चयन हुआ है।

इसी तरह गोंडा के दूसरे गांव के दस युवाओं का सेलेक्शन हुआ है।

इसी तरह गोण्डा में इटियाथोक क्षेत्र के करुवावारा गांव के दस युवाओं का चयन हो गया है।

एक साथ इतने युवाओं को सिपाही की नौकरी मिलने पर दोनों गांवों का सीना गर्व से फूल गया है।

Share.