कार हदसे में सेना के जवान समेत उसके परिवार के पांच की मौत
लखनऊ। बहराइच- लखनऊ हाइवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में करीम बेहड स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार को तड़के तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी।
इस हादसे में दवा लेने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मामला मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28) सेना में जवान थे। मंगलवार को वो पिता गुलाम हजरत (65) की दवा लेने कार से लखनऊ जा रहे थे।
उनके साथ उनकी पत्नी रुकैया (25), मां फातिमा (55) और एक माह की बेटी हानिया भी मौजूद थी।
कैसरगंज की ओर से आ रहे एक डम्पर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार गुलाम हजरत, फातिमा, अबरार, चांद, व हानिया की मौत हो गई। रूकैय्या गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।





