सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाज़ार मे स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया

रिपोर्ट: अख्तर अली 

focusnews24x7 

*************************

देवरिया, भाटपार रानी क्षेत्र के बखरी बाज़ार मे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज मे स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव समारोह तथा विज्ञान कक्ष का शिलान्यास कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा, अध्यक्षता प.गिरीश चंद्र तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत देवरिया, विशिष्ट अतिथि सभाकुवर कुशवाहा विधायक भाटपार रानी,श्रीमती बिंदा कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख बनकटा,विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य मोहम्मद शेर अली अंसारी की गरिमामय उपस्थिति मे विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक ,रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इसी क्रम मे विज्ञान कक्ष का शिलान्यास अध्यक्ष जिला पंचायत प.गिरीश चंद्र तिवारी व सांसद रविन्दर कुशवाहा जी द्वारा संपन्न किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुस्तक अहमद एवं प्रबंधक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा आये हुए अतिथियो का माल्यार्पण कर ,अंगवस्त्र देकर स्वागत किये तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किये।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाषा मंत्री व भा.ज.पा.नेता शम्स परवेज,प्रधानाचार्य विनय कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रवीण गौतम, पूर्व प्रधानाचार्य बाँके लाल कुशवाहा,पूर्व प्रधानाचार्य साहब हुसैन, ग्राम प्रधान घनश्याम कुशवाहा,पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रधान नोनर रमेश सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य पूर्व शिक्षक मुस्तफा हसन, बी.डी. सी.नसीम अहमद सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, दिनेश्वर यादव,हंस नाथ तिवारी, मो.असलम अली अंसारी,ध्रुव जी गुप्ता,मो.अमीन अंसारी,रामनरेश सिंह, असगर अली, राम प्रकाश द्विवेदी, योगेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, अभिषेक कुमार, हरिगोविंद शुक्ला,अभया नंद दुबे,अंकित सिंह,रविता,नीतू,कैलाश सिंह कुशवाहा,शेख मोहम्मद,शशिकांत सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सातवंत सिंह,योगेश,अमरजीत आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मक़सूद अली खान ने किया।अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य मुस्तक अहमद ने आये हुए सभी अतिथीगण,अभिभावक गण का हृदय से आभार प्रकट किया।

Share.