Spread the love

माकपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड बैजनाथ सिंह नहीं रहें।

रिपोर्ट  : असगर अली 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

देवरिया,। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दीवानी न्यायालय देवरिया का आज तड़के उनके न्यू कालोनी स्थित निवास पर लम्बी उम्र में दुखद निधन हो गया।

निधन की खबर मिलने पर शहर कचहरी एवम माकपा तथा दूसरे दल्लों के तमाम वरिष्ठ नेता अधिवक्ता उनके चाहने व जाननेवाले बड़ी संख्या में आवास पर पहुंचकर अपने प्रिय कामरेड व अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा उनके पत्नी व पुत्रो बेटी एवम अन्य परिवारजनों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त किए।

कामरेड बैजनाथ सिंह छात्र जीवन से ही वामपंथी विचारधारा से प्रभावित रहे तथा मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के अंतिम समय तक सदस्य रहे। पार्टी को देवरिया में स्थापित करने में उनका भारी योगदान रहा हैं। कामरेड बैजनाथ सिंह अमर रहें, कामरेड बैजनाथ सिंह को लाल सलाम के गगनभेदी नारों के साथ उनकी पार्थिव शरीर को उनके बड़े बेटे डबलू सिंह के द्वारा बनारस ले जाया गया जहां उनकी अन्त्येष्टि की जाएगी। श्रद्धांजलि देने वालो में प्रमुख रूप से माकपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव साधुसारण रामासंकर गुप्ता राजेश सिंह बघेल अधिवक्ता किसान नेता शिवाजी राय माले के रामकिशोर वर्मा प्रेमलता पाण्डेय सपा के बेचू लाल चौधरी परद्युमान मुंशी डबलू सिंह व उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल रहीं।

Share.