समाजसेवी ने गौशाला मे पहुंच कर गौसेवा की दी प्रेरणा
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
Focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन खण्डविकास अधिकारी विपिन कुमार की प्रेरणा से समाजसेवी सुरेश गुप्ता बडा मील वालो ने ग्राम घुसिया की गौशाला मे गायो को 20 कुण्टल हरी ताजी सब्जी खिलाकर पुण्यात्मक कार्य कर औरो को प्रेरणा दी।
उक्त जानकारी देते हुये भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर राजीव रेजा ने बताया कि उन्होने यह सब कार्य भारत विकास परिषद के सौजन्य से कराया जिसके लिये मैने और मेरे साथी सचिव शैलेन्द्र सर्राफ, ने सुरेश गुप्ता, ग्राम प्रधान विष्णु पटेल को भारत विकास परिषद की पीली पट्टिका और स्मृति चिन्ह देकर उन्हे सम्मानित किया साथ ही अपेक्षा की कि और दानवीर, धर्म प्रेमी जन, पुण्यात्मक आत्माये इस पवित्र कार्य मे आगे आये।




